Posts

Showing posts from April, 2010

बच्चा बच्चा राष्ट्र का,मातृ भूमि के काम का

Image
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का पाकिस्तान प्रेम इस बात की पहचान है कि भारत और उसके धर्म संस्कृति भारतीय परंपरा को खत्म करने का सपना देखने वाले पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के प्रति मुस्लिम सोच क्या है। लेकिन सिर्फ सानिया मिर्जा जैसे कपूतो के कारण हम अपने भारतीय मुसलमानो को प्रति पूरी तरह नफरत नहीं कर सकते हैं। भारत में सभी मुसलमान इस मानसिकता के नहीं है कि खाओ भारत का गाओ पाकिस्तान का आज भी मुसलमानो के शरीर में 1857 के महान क्रांतिकारी बहादुर शाह जफर और दूसरी बार हुई क्रांति के शहीद अशफाक उल्ला खान जैसे महान देश भक्त मुसलमानो का खून दौड़ रहा है। शिव सेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे की आपत्ति के बाद पूरे देश में भगवा ब्रिगेड ने भी राष्ट्र हित में प्रदर्शन शुरु कर दिया है। सनिया मिर्जा एक राष्ट्रीय खिलाड़ी है। वह देश की शान है। वह अपनेे अम्मी और अब्बू की बेटी नहीं बल्कि पहले वह देश की बेटी है। इसके बाद वह मुस्लिम समाज की बेटी है। इसके बाद वह हैदराबाद की बेटी इन सब के बाद वह अंत में अपने अम्मी और अब्बू की बेटी है। पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी करना कोई गुनाहा नहीं लेकिन जिस देश की सत्ता ने आतंकव